Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
संतकबीरनगर के धनघटा थाने के सामने युवती ने एक मनचले युवक को चप्पलों से जमकर पीटा। जानकारी के मुताबिक मनचला युवक युवती को आए दिन छेड़ता रहता था और उस पर फब्तियां कसता था। युवती ने मनचले को कई बार हिदायत दी लेकिन मनचला अपनी मनमानियां करता रहा। युवती का सब्र जबाब दे गया और उसने इसकी शिकायत पुलिस में करने से पहले थाने के बाहर युवक को जमकर पीटा। थाने के बाहर युवक की पिटाई की जानकारी होने पर पहुंची  पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की। मामला धनघटा थाना क्षेत्र के एक गाँव से जुड़ा बताया जा रहा है। मनचला युवक और युवती एक ही गाँव के रहने वाले बताए जा रहे है।

Category

🗞
News

Recommended