Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सुलतानपुर में कुड़वार थाने की पुलिस ने 25000 के इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। कुड़वार थाना के प्रभारी अरविन्द कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक विमल कपूर थाने की पुलिस के साथ कस्बा स्थित बी.पी. इंटर कॉलेज पहुंचे जहां 25,000 के इनामिया ओम प्रकाश जायसवाल को तमंचा समेत गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा उसके कब्जे से बरामद किया है। एसओ अरविन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन अंकुश के तहत फरार अभियुक्तों को गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सीओ सिटी की निगरानी में मुकदमा अपराध संख्या 1065/19 धारा 3/1 उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त ओमप्रकाश पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ का निवासी है। वह सगरा सुंदरपुर थाना लालगंज का शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ कुड़वार में 358/20 धारा 307 भादवि मुकदमा अपराध संख्या 359/20के तहत दफा 3/25 का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Category

🗞
News

Recommended