Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली में नाबालिक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने व एक युवक के द्वारा दुराचार करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता नाबालिक युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में दबिश दे रही है। गांव खंद्रावली निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रिश्तेदारी के एक युवक का उसके घर आना जाना रहता था आरोप है कि इसी बीच आरोपी युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पीड़ित व्यक्ति की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ अगवा कर ले गए। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने मामले को गंभीरता के साथ लेकर आरोपी युवक व उसके साथी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने खंद्रावली के जंगल से अगवा युवती को सकुशल बरामद कर लिया। जबकि आरोपी दोनों युवक पुलिस को देख कर मौके से फरार हो गए। पुलिस अगवा युवती को सकुशल बरामद कर थाने ले आई। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने नाबालिक पीड़िता युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस पीड़ित नाबालिग युवती के बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।

Category

🗞
News

Recommended