Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बिलग्राम। विकास खंड के ग्राम जरौली शेरपुर के अंतर्गत आने वाली एसडीएम कालोनी के निवासी नाली में जाने वाले पानी के लिए निकासी का मार्ग अवरूद्ध होने से उत्पन्न जलभराव से परेशानी झेल रहे हैं, जिससे कई तरह की वेक्टर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। स्थानीय लोग बताते हैं कि इससे घरों का पानी वापस होकर पुनः घरों की ओर ही आ रहा है। सरकार विशेष सफाई अभियान चला रही है किन्तु सफाई कर्मी सफाई से नदारद रहते हैं। जिससे गंदगी व्याप्त है। लोगों ने समस्या से शीघ्र निजात दिलाए जाने की मांग की है। बोले एडीओ पंचायत इस बाबत एडीओ पंचायत नरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त ग्राम पंचायत के खाते पर फिलहाल शासन द्वारा रोक लगी हुई है, जिसके चलते समस्या का समाधान संभव नहीं हो पा रहा है तथा सफाई कर्मी को नियमित भेज कर सफाई कार्य कराया जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended