Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई समाप्त। बैठक समाप्त होने के बाद श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बोले भूमि पूजन के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन किया है कि आए और भूमि पूजन जल्द करें। तिथि का भी सुझाव दिया गया है लेकिन अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री कार्यालय को ही करना है। देश की परिस्थितियां, सीमाओं की परिस्थितियां, कोरोना महामारी में समाज की परिस्थितियां, PMO चिंतन करेगा कि भूमि पूजन कब किया जाए। ट्रस्ट के बैठक में शिलान्यास के लिए पीएम को 3 अगस्त और 5 अगस्त की निमंत्रण की तारीख भेजी गई। मंदिर के नक्शे में बदलाव किया जाएगा। अब मंदिर में 3 की जगह 5 गुम्बद होंगे। मंदिर की ऊंचाई भी प्रस्तावित नक्शे से अब ज़्यादा होगी।

Category

🗞
News

Recommended