Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मंदसौर जिले के शामगढ़ से मंदसौर में राधा पति पवन द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई की पड़ोस में रहने वाली पुजा पति पंकज मेरे 6 माह के अबोध बच्चा हर्ष को खिलाने के बहाने उसके घर ले गई थी, रात्री 8 बजे तक नही लौटी। पुजा के घर जाकर देखा ताे बच्चा और पुजा दोनो नही थे। पुलिस द्वारा मामला संवेदनशील होने पर पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही कर अपहरणकर्ता महिला पुजा को अबोध बच्चे हर्ष सहित शामगढ़ में पुर्व में पति अनिल के यहा से पकड़ लिया। पुजा अनिल के साथ पहले रहती थी मगर कमाई 3 हजार होने के कारण दोनो विवाद करते थे। गर्मवती थी पुजा ,आरोपी महिला वहां से पंकज के पास जाकर रहने लगी। पंकज के पास स्थायी कमाई नही होने पर उसने चाल चली और पड़ोसी विनोद के साथ बच्चे को चुराकर शामगढ़ पुर्व पति अनिल के पास आकर षडयंत्र पूर्वक उसके पूर्व पति अनिल को 2 माह का बच्चा होने की बात कहकर वापसी लौट आई। यह घटनाक्रम होने पर जैसे ही पुलिस को पता लगी तुरंत कार्रवाई की और 4 घंटे में आरोपी महिला को पकड़ लिया नहीं तो कोई बड़ी वारदात को आरोपी महिला अंजाम दे सकती थी।

Category

🗞
News

Recommended