बलिया में [ए सिस्टमैटिक] और समान तरीके के पॉजिटिव कोरोना व्यक्ति है उनको रखें जाएंगे, जो पेमेंट बेसिस पर होंगे। कोरोना पॉजिटिव वो व्यक्ति जो पेमेंट देकर थोड़ी अपग्रेडेड और बेहतर सुविधा चाह रहे हैं, उनके लिए यह सुविधा है। शासनादेश से मिली यह सुविधा के लिए होटल में रहने वाले कोरोना पेशेंट को इसका पेमेंट भी करना होगा। कोरोना मरीज व्यक्ति को होटल में रहने के लिए डबल ऑक्युपेंसी के लिए ₹2000 रुपए और सिंगल ऑक्युपेंसी के लिए 1500 रुपए प्रति दिन देने होंगे होटल मालिक को। जिसमें खाने पीने की सुविधा और साफ-सफाई की सुविधा होटल मालिक करेंगे। बाकी कोरोना पॉजिटिव पेशेंट को 10 दिन रहने के लिए चिकित्सा संबंधित सेवा पाने के लिए सीएमओ कार्यालय में एकमुश्त ₹2000 जमा करना होगा। जिसमें कोरोना पेशेंट को चिकित्सा सुविधा देने के लिए 4 डॉक्टरों की टीम राउंड द क्लॉक तीन टीमें लगेंगी जो उनकी देख भाल करेंगी। होटल में रहने वाले कोरोना पेशेंट व्यक्ति जरूरत अनुसार होटल में बाकी अन्य सुविधा पाने के लिए होटल मालिक को पेमेंट कर ले सकते हैं सुविधा। जिलाधिकारी ने कहा बलिया में हम इस तरह की सुविधा ला रहे हैं होटल मालिक अगर यह सुविधा देना चाहते हैं तो आगे आकर सहभागिता दिखाएं। इन्हीं सभी बिंदुओं पर बात करने के लिए जिलाधिकारी व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने किया था कलेक्ट्रेट सभागार में होटल मालिकों से मीटिंग।