Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पीले रंग के दुलर्भ कछुए का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर (IFS) सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर से 196 किलोमीटर दूर बालासोर जिले के एक गांव में पीले रंग का कछुआ मिला है। इस कछुए को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत ने लिखा कि आप जरा इस कछुए को ध्यान से देखेंगे तो आपको इसका गुलाबी रंग की आंखे भी नजर आएगी। जानकारी के मुताबिक इस कछुआ का नाम Trionychidae softshell के नाम से जाना जाता है। यह अफ्रीका, एशिया और उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है।
 

Category

🗞
News

Recommended