Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बेटा पैदा नही हुआ तो पति ने दे दिया तलाक और कर लिया दूसरा निकाह, पति करता है अवैध मांस बेचने का काम। महिला से कहा पुलिस के पास गई तो काट डालूंगा, डरी हुई महिला न्याय के लिए पहुंची एसपी कार्यालय। उज्जैन के पुलिस कंट्रोल रूम पर एक महिला अपनी दो बच्चियों के साथ न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के पास पहुंची। यहाँ महिला का कहना है कि उसके पति शाहिद उर्फ राजा व ससुराल वाले आए दिन मारते पीटते हैं दहेज के लिए प्रताड़ित करते है। अब ससुराल वालों का कहना है कि तुझे बेटा पैदा नहीं हो रहा है इसलिए हम तलाक दे रहे हैं और तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर तलाक दे दिया। महिला के पति ने दूसरा निकाह भी कर लिया है। मामले में एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह का कहना है की महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया है और बगैर किसी कारण के दूसरी महिला से निकाह किया है इसलिए नए एक्ट के तहत महिला के पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला का पति शाहिद उर्फ राजा घोसला में रहता है व अवैध मांस बेचने का काम करता है। अवैध मांस का व्यापार पूरा ससुराल करता है। महिला का मायका थाना जीवाजीगंज क्षेत्र में है।

Category

🗞
News

Recommended