Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा गुंडे बदमाश पर चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना माधव नगर पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जो अनूठे ढंग से चोरी करता था। करण सिंह नाम का यह चोर थाना माधव नगर क्षेत्र के सेठी नगर व रविंद्र नगर मैं घरों की खिड़की में तार की एकड़ी डालकर पेंट और शर्ट बाहर निकाल लेता था व उनमें से रुपए निकालकर कपड़े वहीं फेंक कर चला जाता था। क्षेत्रवासियों की मिल रही लगातार शिकायतों के बाद थाना माधव नगर प्रभारी प्रेम नारायण शर्मा ने टीम के माध्यम से रात्रि गश्त बढ़ाकर मुखबिर की सूचना से शातिर चोर को धर दबोचा। शातिर चोर के पास 4 मोबाइल फोन ₹2000 नगद व अन्य सामग्री जप्त की है। जिनकी कीमत करीब ₹1,00,000 बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी आगर के कानड का रहने वाला बताया जा रहा है जिस पर पूर्व के भी कई अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना माधवनगर के सब इंस्पेक्टर मालती प्रधान, आरक्षक संतोष राव, आरक्षक धर्मेंद्र सूर्यवंशी, सुनील पाटीदार व चालक कुलदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Category

🗞
News

Recommended