Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया लड़ाई लड़ रही है। इस महामारी का प्रभाव जिले में भी लगातार बढ़ता जा रहा है । इस बीमारी को रोकने तथा इसकी चेन को तोड़ने के लिए शासन के आदेश अनुसार प्रत्येक रविवार को संपूर्ण लॉक डाउन रहता है। इसके तहत कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने पुलिस बल, नगर निगम की टीम व प्रशासनिक अमले के साथ देवास शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च कोतवाली थाने से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरता हुआ कोतवाली पर संपन्न हुआ। इस दौरान एएसपी जगदीश डावर, एसडीएम प्रदीप सोनी, सीएसपी अनिल सिंह राठौर, ट्रैफिक डीएसपी किरण शर्मा यातायात थाना प्रभारी सभी थानों के थाना प्रभारी, नगर निगम, पुलिस विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। अब पहले से ज्यादा एक्टिव केस घूम रहे हैं। हमें और सतर्क होकर कार्य करना है। वर्तमान में स्थिति वही है जो मार्च-अप्रैल के महीने में थी। हमें कोरोना संक्रमण की रोकना है। इस कार्य में हमारे सभी फ्रंट वारियर नगर निगम व पुलिस बल के सभी बधाई के पात्र हैं जो अच्छे तरीके से कार्य करते आ रहे हैं और आगे भी अच्छे तरीके से कार्य कर कोविड-19 कम करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Category

🗞
News

Recommended