Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामगढ़ तहसील के लाल पहाड़ी पर बसा पोला डूंगर महादेव मंदिर मैं हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए। लेकिन इस साल कोरोनावायरस के चलते शासन प्रशासन के दद्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। वहीं अधिकतर प्रमुख मंदिरों में पाबंदी भी लगाई गई लेकिन पोला डूंगर मंदिर में प्रशासन द्वारा चेक पोस्ट और मंदिर के समीप पुलिस व्यवस्था की गई। वहीं हर साल की तरह जो हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं भगवान भोले के दर्शन करने के लिए लेकिन ऐसा मंजर इस वर्ष नहीं दिखा क्योंकि कोरोना वायरस के चलते प्रशासन द्वारा प्रमुख गाइडलाइन के हिसाब से ही मंदिर खोले गए हैं। चेक पोस्ट की व्यवस्था प्रशासन द्वारा मंदिर से करीबन 2 किलोमीटर दूर की गई और वहीं से श्रद्धालु पैदल चलकर मंदिर पहुंचते हैं। एक-एक करके श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर प्रवेश कर दर्शन करने के बाद में बाहर निकाला जा रहा है। वही नारियल अगरबत्ती की दुकानें एवं सभी सामग्री की व्यवस्था मंदिर में नहीं की गई सिर्फ श्रद्धालु भगवान भोले के दर्शन कर मंदिर से वापस लौट रहा है।

Category

🗞
News

Recommended