Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सोशल मीडिया पर एक चुहिया का दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी बारिश के चलते चूहे के बिल में पानी घुस गया था। अंदर चूहे के बच्चे डूब रहे थे, मां ने जैसे ही बच्चों को डूबता देखा तो वो तुरंत पानी के अंदर घुस गई और एक-एक करके अपने बच्चों की जान बचाई। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर प्रवीण कासवान ने शेयर करते हुए लिखा कि 'यह वीडियो आपका दिल छू लेगा. इस मां के रेस्क्यू ऑपरेशन को देखें। लोगों ने इस वीडियो को काफी पसंद किया और चूहे की ममता को देख इमोशनल हुए।

Category

🗞
News
Comments

Recommended