Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अब सरकारी कार्यालयों की खाली छतों को बिजली बचाने के उपयोग में लिया जाएगा। छतों पर सोलर पैनल लगने शुरू हो रहे है। इसी में जिला कलक्ट्रेट जयपुर की छत भी अब बिजली की खपत को कम करेगी। लंबी चौडी छत पर सौलर पैनल लगने शुरू हो गए है। इनके लगने के बाद जिला कलक्ट्रेट के​ बिजली के बिल पर खर्च होने वाली मोटी राशि में राहत मिल जाएगी। कलक्ट्रेट में 200 किलोवाट के सौलर पैनल स्थापित किए जा रहे है। इसके लिए पिछले चार—पांच से काम चल रहा है। जानकारी के अनुसार, यह प्रोजेक्ट जिला कलक्ट्रेट जयपुर, जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और राजस्थान इलेक्ट्रोनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटस ​लिमिटेड लगा रहे है।

Category

🗞
News

Recommended