Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सुवासरा में तहसील रोड स्थित विश्राम गृह परिसर पर कॉंग्रेस सुवासरा ब्लॉक पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के द्वारा सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव आगामी दिनों में होने जा रहे हैं। उसको लेकर ब्लाक पिछड़ा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष कृपाल सिंह सोलंकी तरनोद के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हूई, बैठक मे पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर आगामी उपचुनाव को लेकर विचार विमर्श किए गए। वही जिला कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह सिसोदिया सेमली व पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह चौहान को माला पहनाकर सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सुवासरा विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी रखने वाले राकेश पाटीदार ने कहा कि निश्चित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान में डटे हुए हैं एवं कांग्रेस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी उसे हम अधिक से अधिक संख्या में जिता कर भोपाल भिजवा आएंगे ।

Category

🗞
News

Recommended