Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अतिरिक्त मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान की आज कमिश्नर कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने कोरोना से जुड़े विभिन्न मसलों पर मीडिया से खुल कर बात की। उन्होंने कहा की इंदौर पहले की तुलना में अब बहुत बेहतर स्थिति में है। अप्रैल के शुरुआती दिनों में इन्दौर में कोरोना को लेकर व्यवस्थाएं बनाने का काम शुरू हुआ था। तब एपिडेमिक की स्थिति बनना शुरू हुई थी जिससे शहर में अफरा-तफरी जैसा माहौल था और व्यवस्थाएं करने में मुश्किल आ रही थी। इसी वजह से उस समय कुछ मौते लिस्ट में नहीं आ सकी। अब सब कुछ नियंत्रण में है। उन्होंने यह भी कहा की अब आइसोलेशन और क़्वारन्टाइन जैसी सुविधाएं भी प्राइवेट कंपनियों को देने पर विचार कर रहे है। 

Category

🗞
News

Recommended