Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
5 अगस्‍त को अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के लए भूमिपूजन होने जा रहा है. इस बीच अब 1992 के बाबरी विध्वंस केस को खत्‍म करने की मांग तेज हो गई है. इस मांग के साथ ही राजनीति भी तेज हो गई है. बाबरी मस्‍जिद एक्‍शन कमेटी से जुड़े जफरयाब जिलानी ने कहा, यह मामला सिर्फ मुसलमानों से जुड़ा हुआ नहीं है, यह देश के संविधान से जुड़ा हुआ मसला है. उन्‍होंने कहा, अयोध्‍या में सिर्फ बाबरी मस्‍जिद ही नहीं, देश का संविधान भी गिराया गया. यह बात 1994 के सुप्रीम कोर्ट के जज भी बोल चुके हैं. 

Category

🗞
News

Recommended