Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
दागदार हुए भाई-बहन के रिश्ते, कलंकित हुआ समाज, मामा भांजे के रिश्ते में आई दरार। सोनू दुबे अपने सगे मामा की लड़की दीक्षा को लेकर हुआ फरार, तलाश जारी। पूरा मामला जनपद फतेहपुर के धाता थाना अंतर्गत बेनीपुर गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर जंगल में बने घर का है जहां पर सोनू दुबे पुत्र अयोध्या प्रसाद दुबे गांव अर्का महावीरपुर थाना कराली जनपद कौशांबी निवासी सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने सगे मामा महेश तिवारी की लड़की दीक्षा को अचेत अवस्था में अपहरण कर चंपत हो गया। उसके बाद मामा ने भांजे के खिलाफ धाता थाना में नामजद दर्ज कराया मुकदमा। मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला की सोनू दुबे दीक्षा से शादी करना चाहता था, यह सुनकर सोनू के ननिहाल वाले सभी लोग हैरान हो गए। लेकिन समाज को देखते हुए सोनू के मामा मामी ने सोनू को डांट कर, समझा-बुझाकर, यह कहकर भगा दिया, की भाई बहन में शादी नहीं होती है, तुमने ऐसा सोच भी कैसे लिया। और यही बात सोनू को चोट कर गई, जिसके चलते सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर, जंगल में बने घर से दीक्षा का अपहरण कर लिया है। इन दोनों का पता बताने वाले को दीक्षा के पिता महेश तिवारी के द्वारा ₹10,000 का नगद इनाम दिया जाएगा और हमारा पूरा परिवार पता बताने वाले व्यक्ति का सदैव आभारी रहें। 

Category

🗞
News

Recommended