Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आगरा एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के गारापुर में एक प्राइवेट मेडिकल कंपनी में फैक्ट्री मालिक नाबालिक बच्चों से मजदूरी करवा रहा है। इतना ही नहीं उसने कई बच्चों को बिना पैसे दिए फैक्ट्री से निकाल भी दिया है। एक ग्रामीण ने इसकी शिकायत एसडीएम एत्मादपुर से की है। आगरा के एत्मादपुर में बाल मजदूरी और बाल शोषण का मामला सामने आया है। दरअसल एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के गारा पुर निवासी एक ग्रामीण सचिन बघेल ने एसडीएम एत्मादपुर को एक शिकायत पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि गारा पुर गांव में चल रही सिक्योर मेडिकल डिवाइस प्राइवेट फैक्ट्री में नाबालिक बच्चे और बच्चियां काम कर रहे हैं जिनकी उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है तथा इनके अलावा बुजुर्ग लोगों से भी काम कराया जा रहा है जो 60 से 70 के बीच की उम्र के हैं जो कि कानूनन गलत है। इसके साथ ही उक्त फैक्ट्री में किसी प्रकार के सीसीटीवी कैमरे और हाइड्रेंट सिस्टम की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सचिन बघेल ने सोमवार को इसकी शिकायत है इसलिए मैं एत्मादपुर से की और कार्यवाही ना होने पर दोबारा बुधवार को एसडीएम एत्मादपुर के यहां शिकायती पत्र दिया जहां एसडीएम ने उसे जांच कर कार्यवाही करने का फिर से आश्वासन दिया है। इसके अलावा शिकायतकर्ता सचिन ने मीडिया को वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं जिनमें नाबालिक बच्चे काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं और अपनी उम्र 18 वर्ष से कम बता रहे हैं।

Category

🗞
News

Recommended