Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
संडीला। हरदोई कस्बा के कदीमी कब्रिस्तान कर्बला में पानी के ज्यादा हो जाने के कारण अपने हालत पर रो रहा है। कब्रिस्तान में आने जाने वाले व्यक्तियों ने बताया कि कब्रिस्तान की कब्रें भी बैठी जा रही हैं। कारण मालूम करने के लिए संवाददाता ने जब खोजबीन की तो वहां की देखरेख करने वाले लड्डा उर्फ पप्पू ने बताया कि सण्डीला के दो नालें का पानी कब्रिस्तान के कर्बला तालाब में गिराया जा रहा है, जिसके कारण यह हो रहा है उन्होंने प्रशासन से मांग की, कि आने वाले मोहर्रम के महीने में लोग ताजिये वहीं पर अपने दफन करते हैं जहां पर इस वक्त पानी भरा हुआ है। उन्होंने पालिका प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को लेकर तो उसे ठोस कदम उठाएं, क्योंकि पानी के भराव के कारण दो-तीन दिन की रखी हुई मिट्टी की कब्र बैठ जाती है। 

Category

🗞
News

Recommended