Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बलरामपुर। कोतवाली देहात के कलवारी से गायब हुए बच्चे का शव शनिवार को नहर से बरामद हुआ। बता दे कि कोतवाली देहात के कलवारी गांव के निवासी मुजफ्फर हुसैन पुत्र स्वर्गीय मेहंदी हसन ने कोतवाली देहात में सूचना दी थी कि उनका 12 वर्षीय पुत्र शाहनवाज हुसैन 31 जुलाई की शाम को 6:30 बजे से घर से कहीं चला गया है। काफी खोजबीन करने पर भी बच्चा मिला नही है। पीड़ित के तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। शनिवार को गुमशुदा बच्चे का शव लुचुइया गांव के निकट सरयू नहर के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे की मरने की सूचना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।

Category

🗞
News

Recommended