अवरोध (Avrodh): द सीज़ विदइन नाम की इस वेब सीरीज़ में सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) से जुड़ी एक अनटोल्ड स्टोरी बताई जाएगी। इस वेब सीरीज़ (Web Series) के ट्रेलर की शुरूआत नीरज कबि की आवाज़ में एक नरेशन के साथ होती है। वो कहते हैं कि इतिहास रातों-रात रचा नहीं जाता और उसके कई पहलू हम तक पहुंच नहीं पाते। उरी सर्जिकल स्ट्राइक (URI Surgical Strike) के बारे में हर हिंदुस्तानी (Indian) जानता है। उसके पीछे की असली कहानी, हिंदुस्तान को जानना अब भी बाकी है।
राज आचार्य अवरोध (Avrodh) के निर्देशक हैं जिसमें अमित साध मेजर टैंगो की भूमिका में हैं। मेजर टैंगो 35 वर्षीय रियल-लाइफ हीरो का ऑनलाइन संस्करण है, जो पूरे मिशन का नेतृत्व करते हैं और उनका साथ देने के लिए दर्शन कुमार (Darshan Kumar), पवैल गुलाटी, नीरज काबी (Neeraj Kabi), मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli), अनंत महादेवन (Anant Mahadevan), विक्रम गोखले (Vikram Gokhle) और आरिफ जकारिया जैसे कलाकारों की फौज खड़ी है।