Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
प्रशासन की मौजूदगी में हुई बकरीद की नमाज अदा
#prasasan #namaz #muslim #bakrid #idulazha
कानपुर देहात-बकरीद पर्व को लेकर शासन के निर्देशानुसार शांति पूर्वक लॉकडाउन नियमों का पालन करते हुए मनाया गया। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सही ढ़ंग तैयारियां कर ली थीं। पीस कमेटी की बैठक कर कानपुर देहात के सभी थानों में लोगों से अपील की गई थी। उसी के मुताबिक आज मुस्लिम धर्म के पर्व ईद-उल-अजहा को मुस्लिम भाइयों ने शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाया। मगर कोरोना महामारी के चलते त्यौहार का उत्साह फीका दिखा। जनपद के रसूलाबाद क्षेत्र में उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा सहित कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में प्राचीन ईदगाह में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए महज 5 लोगों ने बकरीद की नमाज अता की। इस दौरान इस वैश्विक महामारी से निजात दिलाने एवं मुल्क के अमन चैन की दुआओं के लिए हांथ उठे। जिसके बाद कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हुआ।

Category

🗞
News

Recommended