Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भदोही मोढ़। जमुनीपुर क्षेत्र में किशोरी की गला काटकर हत्या। इलाके में शव मिलने से फैली सनसनी। दादी ने लगाया घरवालों पर ही हत्या का आरोप। शव की पहचान निशा दुबे पुत्री अमरेश दुबे 15 वर्ष के रूप में की गई। भदोही कोतवाली के चौकी क्षेत्र मोढ जमुनीपुर अठगवा स्थित मेला की बारी में कच्ची सड़क के किनारे राम जानकी मंदिर के पीछे रात में अज्ञात किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके गले में धार हथियार से काटने के निशान थे। घटना का समय बीते शनिवार रात 9 बजे के करीब की है। इसकी सूचना रात करीब 10 बजे ग्राम प्रधान ने चौकी इंचार्ज को देदी मेला के बारी में एक लड़की का गर्दन कटा शव मिला है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज ने इसकी सूचना अपने आला अधिकारियों को दी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, कोतवाल भदोही श्रीकांत राय, चौकी इंचार्ज मोढ़ सुनील यादव सहित क्राइम ब्रांच की टीम फॉरेंसिक टीम डाग स्क्वायड आदि का दल मौके पर पहुंच गया तथा बारीकी से जांच में जुट गया। पुलिस ने मौके से दस्ताना तथा एक रेतीला चाकू बरामद किया था। चुकी रात्रि ज्यादा होने से क्षेत्र के लोगों को जानकारी नहीं थी इसलिए शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। परंतु सुबह होते ही यह सूचना क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। जिसकी जानकारी परिवार वालों को भी हुई। परिवार वाले मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। 

Category

🗞
News

Recommended