Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन का कार्यक्रम होने वाला है। भूमि पूजन से एक दिन पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है। दरअसल, एमपी में कांग्रेस की ओर से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देशवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा, "प्रिय प्रदेशवासियों, मैं आप सभी की उन्नति एवं ख़ुशहाली के लिए कल सुबह 11 बजे हनुमान चालीसा का पाठ करूँगा। मेरा निवेदन है कि आप सब भी अपने-अपने घर या नज़दीकी मंदिर जाकर प्रभु हनुमान का पूजन करें और मध्यप्रदेश की ख़ुशहाली की कामना करें।"

Category

🗞
News

Recommended