Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कैराना। दो दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में दो पक्षो में पथराव, फायरिंग व धारदार हथियार चले। दोनो पक्षो के 8 लोग घायल, एक के हाथ में लगी गोली, बाजार हुआ बंद। सोमवार शाम मौहल्ला कायस्थवाडा में दो दिन पहले बकरीद पर हुए झगड़े की रंजिश में फुफरे भाईयो इस्तकार कुरैशी व तहसीम कुरैशी के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर बाद दोनो पक्षो के बीच जमकर पथराव, फायरिंग व धारदार हथियार चले। फायरिंग व धारदार हथियार चलने से बाजार में अफरा तफरी फैल गई तथा बाजार बंद हो गया। इस दौरान कई राउंड फायर किए गये। सूचना पर सीओ प्रदीप सिंह व कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे तथा हालात को बिगड़ने से बचाया। पुलिस ने झगड़े में घायल हुए एक पक्ष के इस्तकार, उम्मीद, मुज्जमिल व नाजिम तथा दुसरे पक्ष के तहसीम, नसीर नेता, शमीम व नईम को सरकारी अस्पताल पहुचाया। तहसीम के हाथ में गोली लगी थी। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी आठो घायलो को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से 4 आरोपियो को भी हिरासत में लिया। इसके अलावा मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है। शनिवार को बकरीद के दिन मौहल्ला कायस्थवाडा में मौबाइल पर गाली गलौच के बाद एक पक्ष ने घर में घुसकर मौहम्मद उमरदराज व उसके दो बेटो नदीम व उम्मीद को घायल कर दिया था। तीनो को सरकारी अस्पताल से रेफर कर दिया गया था।

Category

🗞
News

Recommended