Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
काँधला। नगर व क्षेत्र में भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन को लेकर नगर में भारी भरकम भीड़  दिखाई दी। वही पुलिस प्रशासन भी रक्षाबंधन के पर्व को लेकर सतर्क रहा।सोमवार को रक्षाबंधन के पर्व को लेकर नगर में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह के समय से ही बहने रक्षाबंधन के पर्व पर मिठाई व राखी खरीदने के लिए बाजार में पहुंची। जिसे लेकर बाजारों में भारी भरकम भीड़ दिखाई दी। कोरोना कॉल में बाजारों में उमड़ी भीड़ पुलिस के लिए चिंता का कारण बन गई जिसके चलते थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में पैदल भ्रमण करते हुए लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ मास्क न लगाने पर चालान की कार्रवाई भी की जबकि कई लोगों को फटकार भी लगाई। रक्षाबंधन के पर्व पर दिल्ली, कैराना व बुढ़ाना बस स्टैंड पर वाहनों व बसों में अपने भाइयों के घर तक पहुंचने के लिए बहनों की भीड़ उमड़ती देखकर रक्षाबंधन के पर्व के महत्व देखते ही बनता है। दिनभर बाजार व बसों में बेहिसाब भीड़ देखने को मिली।  नगर व क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह उमंग के साथ मनाया गया। पुलिस ने भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सोशल डिस्टेंस को लेकर अभियान चलाया और नगर के कई मार्केट में मास्क व सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध  चालान की कार्रवाई करते हुए जमकर खिंचाई की। जिसके बाद सभी लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते दिखाई दिए।

Category

🗞
News

Recommended