Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली कें काँधला गंगेरू मार्ग पर पशु अवशेष व कूड़ा डाले जाने से दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों  को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर विभिन्न गांव से आने वाले ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए जिलाधिकारी से मार्ग की सफाई कराने की मांग की। नगर पालिका परिषद काँधला ने नगर के कूड़े को नष्ट करने के लिए गंगेरू मार्ग पर कई बीघा जमीन को खरीदा है जिसमें प्रतिदिन नगर से कूड़ा एकत्रित कर भूमि में डाल दिया जाता है। लेकिन पिछले दो दिनों से नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों की कारगुजारी देखने को मिली है ईद उल अजहा पर पशुओं की कुर्बानी होने के बाद उनके अवशेषों को कूड़े सहित गंगेरू काँधला मार्ग पर डाल दिया गया है जिससे मार्ग पर दुर्गंध का माहौल उत्पन्न हो जाने से मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को गांव गंगेरू निवासी तहसीन, प्रमोद, सोनू, कुलदीप, राजीव सहित दर्जनों लोगों ने नगर पालिका परिषद द्वारा डाले गए कूड़े पर रोष प्रकट करते हुए डीएम शामली जसजीत कौर से समस्या के निराकरण की मांग की है।

Category

🗞
News

Recommended