Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांंधला कस्बे के मोहल्ला मोहल्ला मोलानान में रुपए की लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई आरोप है। कि दो युवकों ने रुपए ना देते हुए पीड़ित के साथ मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद आरोपी युवकों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।सोमवार को कस्बे के मोहल्ला मौलानान निवासी माजिद ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह पुरानी बिल्डिंगों की तुड़ाई का कार्य करता है। और ठेके पर मजदूरों से भी कार्य करवाता है। आरोप है कि मोहल्ले के ही हसीन वह गुल्लू ने उससे काम पर जाने के लिए रुपए लिए थे। आरोप है कि जब उसने सोमवार को दोनों युवकों से काम पर चलने के लिए कहा तो दोनों आरोपी युवकों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने अपना डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended