Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
धनघटा, संत कबीर नगर। एसडीएम धनघटा प्रमोद कुमार ने सोमवार को सरयू नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित गांवो के लोगो में तिरपाल का वितरण कराया। उन्होंने बाढ़ क्षेत्र के गुनवतिया, चकदहा, भौवापार गांव में राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को गुजर बसर करने के लिए तिरपाल मुहैया कराया। एसडीएम धनघटा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिदिन दौरा कर रहे हैं। और बाढ़ पीड़ितों के समस्याओं का निदान कर रहे हैं। एसडीएम धनघटा प्रमोद कुमार ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए शासन द्वारा आए हुए राहत सामग्री का की कमी नहीं होने दी जाएगी। बाढ़ से प्रभावित जो भी लोग हैं उनके जीविकोपार्जन के लिए शीघ्र खाद्यान्न सामग्री का भी वितरण कराया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended