Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सोमवार को देशभर में भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन मनाया गया राजस्थान में भी परंपरागत रूप से यह त्यौहार मनाया गया .इंद्रदेव ने भी आज राजधानी जयपुर पर मेहरबानी की और भाई बहन के पावन प्रेम को बारिश की फुहारों से भिगो दिया .आज राजधानी में 60 मिली मीटर से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई. एक तरफ जहां इस बारिश से मौसम सुहावना हो गया और त्यौहारी माहौल और खुशनुमा हो गया, वहीं पानी की निकासी का लचर प्रबंधन भी बरसात से उजागर हो गया. ज्यादा तेज बारिश ना होने के बावजूद राजधानी की सड़कें दरिया बन गई.यह पहली बार नहीं है , हर बार मॉनसून में थोड़ी सी ठीक बारिश होते ही शहर की सड़कें लबालब हो जाती हैं . ऐसी ही स्थिति बनी रही तो आम आदमी को अपने दिनचर्या को बनाए रखने के लिए स्कूटर या मोटरसाइकिल जैसे दुपहिया वाहनों को बेचकर नाव खरीदनी पड़ेगी .देखिए कार्टूनिस्ट सुधाकर का यह कार्टून

Recommended