Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago

छात्रों को समाज सेवा से जोडऩे का प्रयास
सकारात्मकता पैदा करना है उद्देश्य
सरकारी और टेक्नीकल कॉलेजों में आनंदम योजना का आगाज
प्रदेश के सरकारी और टेक्नीकल कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों को पौधे लगाने और ब्लड डोनेट करने के भी नंबर मिलेंगे और इन नंबरों को उनकी मार्कशीट में जोड़ा जाएगा। छात्रों को सामाजिक कार्यों से जोडऩे के लिए प्रदेश में अब आनंदम योजना की शुरुआत हो रही है। प्रदेश के सभी सरकारी और टेक्नीकल कॉलेजों में इस योजना को इसी शिक्षा सत्र से लागू करने का निर्णय लिया गया है। योजना के तहत छात्रों को सामाजिक कार्यों से जोड़ा जाएगा। आपको बता दें कि अजमेर और उदयपुर में आनन्दम पाठ्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है और अब इसे प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भी आरंभ किया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended