Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जनपद शामली के थानाभवन के गांव मुल्लापुर में चोरों ने तीन मकानों पर धावा बोलकर लाखों के सोने चांदी के आभूषण कीमती सामान व नकदी चोरी कर ली। ग्रामीण मौहक्कम पुत्र रामकिशन निवासी मुल्लापुर ने थानाभवन थाने में तहरीर दी कि गत रात अज्ञात चोर दीवार फांदकर उसके घर में घुस गये तथा घर में रखी अलमारी को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण चार सोने के कंगन, एक तीनमोहरा, टिक्का, दो जोडी चांदी की पाजेब व छः हजार की नगदी चोरी कर ली। इसके बाद चोर पडौसी अंकित पुत्र विश्वास के घर में घुस गये जहां पर चोरों ने वहां रखे दो एन्ड्रोएड फोन व कीमती सामान चोरी कर लिया। यहां के बाद चोर पडौस के ही सुनील पुत्र मेनपाल के घर में घुस गये जहां पर चोरों ने वहां रखा एन्ड्रोयेड फोन व कीमती सामान चोरी कर लिया। प्रातः जब परिजनों की नींद खुली तो घटना की जानकारी मिली। पीडित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

Category

🗞
News

Recommended