Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांंधला कस्बे के मोहल्ला मौलानान में रुपए के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों ने डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को कस्बे के मोहल्ला मौलानान में आरिफ पक्ष वह वसीम पक्ष में रुपए की लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई आरिफ पक्ष का आरोप है कि उसने अपने घर पर निर्माण कार्य किया हुआ है। उसके घर पर वसीम ने मजदूरी की थी मजदूरी के दौरान उसने उसके घर के सलेप को गिरा दिया था। जिसका उसका हजारों रुपए का नुकसान हो गया। वसीम पक्ष का कहना है कि आरिफ पक्ष ने उससे मजदूरी कराकर उसके मजदूरी के रुपए नहीं दिए और मांगने पर मारपीट कर दी दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मारपीट में घायल दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended