Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सुलतानपुर। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर शिलान्यास की खुशी में तहसील क्षेत्र के जगह-जगह कई स्थानों पर लोगों ने एकत्र होकर जय श्री राम के नारों के बीच एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा किया। कुछ स्थानों पर युवाओं ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के मिश्रौली चौराहे पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महिमा शंकर द्विवेदी के नेतृत्व में बुधवार को दोपहर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सीताशरण त्रिपाठी ने चौराहे पर युवाओ व व्यवसायियों के साथ एकत्र होकर लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। लड्डू वितरण के दौरान भाजपाइयों ने जय श्री राम के नारों का उद्घोष करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, सुदामा मिश्रा उर्फ बाबा, डॉ. महिमा शंकर द्विवेदी, संजय उपाध्याय,राणा उर्फ मनोज सिंह, घनश्याम वर्मा, जीतू वर्मा आसाराम वर्मा, रघुनंदन राय समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। बगिया चौराहे पर दर्जनों युवाओं की टोली हैप्पी सिंह के नेतृत्व में जय श्री राम का नारा लगाते हुए चौराहे पर युवाओ की टोली के साथ एकत्र होकर रास्ते से गुजरने वाले लोगों को लड्डू खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करते हुए खुशी का इजहार किया। युवा हैप्पी सिंह ने बताया कि देश के इतिहास में बुधवार 5 अगस्त का दिन खुशियों भरा दिन है। दशकों बाद रामलला के भव्य श्री राम मंदिर की आधारशिला रखी गई। जिससे हम सभी लोग बेहद उत्साहित हैं। इस मौके पर अनुराग सिंह,विकास सिंह,विकास सोनी समेत दर्जनों युवा मौजूद रहे ।

Category

🗞
News

Recommended