Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
गरोठ। पोस्ट ऑफिस गरोठ परिसर में 6 अगस्त गुरुवार को कुरलासी शाखा डाकपाल बाबूलाल जोशी के सेवानिवृत होने के पश्चात विदाई समारोह आयोजित किया गया। कोरोना काल के चलते हुए सूक्ष्म एवं सादगी पूर्ण समारोह में नियमों का पालन करते हुए आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप कुमार गुप्ता निरीक्षक उप संभाग गरोठ, अध्यक्षता तनवीर हुसैन कादरी अनुडाक पाल गरोठ तथा विशेष अतिथि दीपक धनोतिया डाक सहायक, रत्नाकर खातरकर डाक सहायक एवं जगदीश डपकरा मेल ओवरलियर उपस्थित थे। विदाई समारोह में उपस्थित सहकर्मियों ने सेवानिवृत्त हुए डाकपाल श्री जोशी को सरोपा एवं फूल माला पहनाकर तथा शाल श्रीफल उपहार भेंट देकर सम्मानित किया। साथ ही गांधीसागर स्थानांतरित हुए शाखा डाकपाल जगदीश भील को भी सम्मानित कर विदाई दी गई। विदाई समारोह के मुख्य अतिथि श्री गुप्ता ने डाक विभाग कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवा के काम करने वालों को एक दिन निर्धारित उम्र की पड़ाव में पहुंचते ही सेवानिवृत्त होकर अवकाश पर जाना लाजमी है। विभागीय कार्यों को अपनी सच्ची निष्ठा के तहत कार्य करने के उपरांत उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना सदा की जाती हैं।

Category

🗞
News

Recommended