Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
प्रदेश में 129 शहरी निकायों में चुनाव की तिथि को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चुनाव आयुक्त ने गुरुवार को बैठक की। इस बैठक में 9 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया .बैठक में अधिकांश प्रतिनिधियों ने कोरोना के हालात देखते हुए चुनाव आयोग से फिलहाल चुनाव टालने का अनुरोध किया। राजनीतिक दलों से प्राप्त सुझावों पर विचार करके अब आयोग अपना फैसला जल्द ही लेगा। किन्तु कुछ नेताओं का मानना है कि चुनाव अभी कराने में ही फायदा है क्योंकि कोरोना के कारण सब लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है, और नेता मास्क पहने हुए जनता के सामने वोट मांगने जाएंगे तो लोगों को यह पता नहीं लग पाएगा कि उनके सामने खड़ा नेता वही है जो पिछली बार बड़े-बड़े वादे करके गया था लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनता की सुध लेना भूल गया. ऐसी स्थिति में उनके दुबारा जीतने की संभावना बन सकती है.देखिए इस मुद्दे पर कार्टूनिस्ट सुधाकर सोनी का नजरिया

Recommended