Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान सांसद शंकर लालवानी ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किया है। राम मंदिर निर्माण पर कांग्रेस की खुशी को पश्चाताप बताते हुए सांसद लालवानी ने कहा कि इतने वर्षों में कांग्रेस ने मंदिर निर्माण में जो रोड हटाए हैं। कांग्रेस उसके लिए अब पश्चाताप कर रही है, कांग्रेस की राम भक्ति सिर्फ दिखावा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा मंदिर में पूजन शुरू करवाने की बात को नौटंकी बताते हुए सांसद ने कहा कि यदि राजीव गांधी ने पूजन शुरू करवाया होता तो वे मंदिर तभी बन चुका होता। वही सांसद ओवैसी के बयान पर भी लालवानी ने टिप्पणी की और कहा कि हमेशा विवादित बयान देकर ओवैसी सिर्फ धार्मिक भावनाओं को भड़काते हैं। मध्य प्रदेश में 27 विधानसभाओं में होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा शुद्धिकरण अभियान चलाए जाने पर तंज कसते हुए सांसद लालवानी ने कहा कि कांग्रेस को अपने दफ्तरों के साथ 10 जनपद कार्यालय और अपने मन का शुद्धिकरण करना चाहिए।

Category

🗞
News

Recommended