Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आगरा- गुरुवार देर शाम को  पिनाहट कस्बे में अपने घर के बाहर खड़े भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के साथ दरोगा ने अभद्रता कर दी ।और नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा के गाल पर थप्पड़ जड़ दिए ।दबंग दरोगा की दबंगई यही खत्म नहीं हुई ।दरोगा नगर मंडल अध्यक्ष को घसीटते हुए थाने ले गया ।और हवालात में बंद कर दिया। सूचना मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पिनाहट थाने पर पहुंचे। और थाने का घेराव किया। भाजपाइयों का आक्रोश देख पुलिस के हाथ में फूल गए।घटना गुरुवार देर शाम करीब 8 बजे की है। थाना पिनाहट में तैनात दरोगा जितेंद्र नेन बाइक से कस्बे में गस्त पर जा रहा था। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष निखिल कुमार गुप्ता अपने दो दोस्तों के साथ अपने घर के बाहर खड़े हुए थे। तभी बाइक पर पहुंचे दरोगा जितेंद्र नेन ने भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष से घर के बाहर खड़े होने का कारण पूछने लगे। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने बताया मेरे मित्र किसी काम से आए हुए हैं। उनसे बातचीत करने के बाद अंदर जा रहा हूं। यह बात दरोगा को नागवार गुजरी। इसी बात से दरोगा आग बबूला हो गया। और बाइक से उतर कर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के पास पहुंच गया। गाली गलौज व अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर दरोगा ने नगर मन्डल अध्यक्ष के गाल पर थप्पड़ जड़ दिए। दरोगा की दबंगई यहीं खत्म नहीं हुई। दरोगा अपनी दबंगई दिखाते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष को गिरेबान पकड़ते हुए घसीट कर थाने ले गया ।और हवालात में बंद कर दिया।

Category

🗞
News

Recommended