Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
हरदोई। बेटियां फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी श्रिया गुप्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष वह अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य रोपित करती हैं और उसके संरक्षण का भी पूर्ण रुप से ध्यान रखती हैं। उन्होंने बताया कि सभी को अपने किसी भी विशेष अवसर पर जैसे कि शादी की सालगिरह जन्मदिन या घर में किसी बच्चे के जन्म होने पर एक पौधा अवश्य रोपित करना चाहिए। इससे हमे स्वयं को तो सुख की अनुभूति होती ही है। साथ ही साथ पर्यावरण का भी संतुलन बना रहता है। जिस तरह से पेड़ों का कटान हो रहा है, आज बहुत ही चिंता का विषय है और इसके लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए ताकि प्रकृति और हमारे बीच संतुलन बना रहे क्योंकि प्रकृति सुरक्षित है, तभी हम सुरक्षित हैं। इसीलिए सभी लोग अधिक से अधिक पौधारोपण अवश्य करें।

Category

🗞
News

Recommended