Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के राजापुर निवासी सियाराम यादव जो कि सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट से 2012 में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से रिटायर हुए है जिनकी इस समय दोनो आँखे खराब है। वे शुक्रवार दिन में करीब 11 बजे सेमरी कस्वे में स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से अपनी पेंशन निकालने नाती के साथ सुबह से बैंक में लाइन लगाये हुये थे। जब वे बैंक के गेट पर पहुँचे तो बैंक के गेट पर मौजूद चौकी के सिपाही ने उनके साथ नाती को अंदर जाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि हमे आँख से दिखायी नही पड़ता इसकी मदद से ही अंदर जा पाऊँगा। आरोप है कि इसी बात पर सिपाही भड़क गया व उन्हें धक्का मारता हुआ सड़क पर गिरा दिया। इसी बीच बैक निरीक्षण को पहुचे सेमरी चौकी इंचार्ज उमाकांत शुक्ला से बुजुर्ग ने आपबीती कही। लेकिन चौकी इंचार्ज ने भी सिपाही की तरफदारी की और बुजुर्ग व उसके नाती को चौकी ले चलने को कहा जिससे भयभीत होकर विकलांग सियाराम यादव अपने नाती के साथ घर लौट गए। इस सम्बंध में चौकी प्रभारी ऊमाकांत शुक्ल ने सिपाही का बचाव करते हुए बुजुर्ग को ही दोषी ठहराया, उनका कहना है कि बुजुर्ग खुद ही ज्यादा बोल रहे थे।

Category

🗞
News

Recommended