Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस (Sushant Singh Rajput Case) में मुंबई स्थित ईडी (ED) ऑफिस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से लंबे समय तक पूछताछ जारी रही है। बताया जा रहा है कि इस पूछताछ में कई रहस्यों का खुलासा हो सकता है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
रिया के भाई शोविक को करीब 2 घंटे की पूछताछ के बाद जाने दिया गया है। शोविक के जाने के बाद भी रिया से पूछताछ का सिलसिला जारी रहा।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रहा है।
इससे पहले चक्रवर्ती ने प्रवर्तन निदेशालय के सवालों से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक की मोहलत की मांगी थी।
रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा था कि सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती ने अनुरोध किया है कि ईडी के सामने उनके बयान की रिकॉर्डिंग सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक के लिए टाल दी जाए। सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती को ईडी ने 7 अगस्त को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। सुशांत केस में आर्थिक पहलू से जांच कर रही ईडी की टीम रिया की संपत्ति से जुड़ी जानकारी भी जुटा रही है।
वहीं, ED ने सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को भी शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।
सुशांत के साथ रहने वाले उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को भी शनिवार यानी 8 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Category

🗞
News

Recommended