Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago

शिक्षा विभाग ने मांगे ऑनलाइन आवेदन
प्रदेश में 1101 शिक्षक होंगे सम्मानित
तीन स्तर पर आयोजित होगा समारोह

हर साल की तरह इस बार फिर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का शिक्षा विभाग सम्मान करेगा। इस बार पूरे प्रदेश में कुल 1101 शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। विभाग ने शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सम्मान समारोह तीन स्तर ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर होगा। हर ब्लॉक से तीन शिक्षकों को ब्लॉक स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार जिला स्तरीय समारोह में भी हर जिले से तीन शिक्षक सम्मानित होंगे। शिक्षक स्वयं ऑनलाइन आवेदन शॉला दर्पण पोर्टल के माध्यम से कर सकेंगे। उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शारीरिक शिक्षक कक्षा 6 से आठवीं के वर्ग और माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षक कक्षा 9 से 12 के वर्ग में 15 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।

Category

📚
Learning

Recommended