Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मन्दसौर जिले के सुवासरा पुलिस को बडी सफलता मिली है। पुलिस ने धोखाधडी कर सुवासरा के व्यापारी से 251 क्विंटल गेहू ले जाने वाले 01 आरोपी ड्राईवर को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि 29 जुलाई को दीपक फ्रेंड केयर शामगढ़ ट्रांसपोर्ट के माध्यम से ट्रक क्रमांक आरजे 14 जीके 5134 में 251 कुंटल गेहूं धनोतिया ट्रेडिंग कंपनी सुवासरा के मालिक घनश्याम धनोतिया के गोदाम से तीन व्यक्तियों द्वारा करीबन ₹500000 के गेहूं भरकर दाता कृपा फ्लोअर मिल प्राइवेट लिमिटेड प्रभानी महाराष्ट्र पहुंचाने के 20 हजार रुपए नगद देकर रवाना किया गया था। ट्रक में तीन व्यक्ति आए थे। लेकिन 2 अगस्त तक महाराष्ट्र नहीं पहुंचने पर व्यापारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद सुवासरा पुलिस ने हरियाणा राजस्थान टीम को रवाना किया। सुवासरा पुलिस द्वारा आरोपी अरशद पिता मौज खा बागोड़ा थाना किशनगढ़ जिला अलवर अपने साले नसीम भतीजे शाहिल के साथ मिलकर इस लाने के साथ मिलकर व्यापारी के साथ धोखाधड़ी किस घटना को अंजाम दिया। सुवासरा पुलिस ने ट्रक ढाई सौ कुंतल गेहूं सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश जारी है।

Category

🗞
News

Recommended