Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
डिजिटल होते समय में इंदौर नगर निगम भी अब रसीद कट्टे से मुक्ति पाने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम ने अब स्पॉट फाइन की कार्रवाई के दौरान पीओएस मशीन के माध्यम से भी अर्थदंड भरवाना शुरू कर दिया है। हालांकि नगर निगम ने पायलट मोड पर फ़िलहाल अपने 10 अधिकारियों को पीओएस मशीन उपलब्ध करवाई है, यदि यह प्रयोग सफल रहा तो निगम इसे व्यापक स्तर पर लागू करेगा। दरअसल इंदौर नगर निगम द्वारा अब तक वसूली के दौरान रसीद काटकर भुगतान लिया जाता है लेकिन अब डिजिटलाइजेशन के समय में निगम भी हाईटेक हो रहा है। निगम ने एआरओ, सीएसआई सहित फील्ड में रहने वाले अपने 10 अधिकारियों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत पीओएस मशीन उपलब्ध करवाई है, जिसके माध्यम से स्पॉट फाइन की कार्रवाई के दौरान डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए अर्थदंड वसूला जाएगा। निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल के मुताबिक कई बार शिकायत मिलती है कि रसीद कट्टो से हेड ऑफिस में राशि मिलान की समस्या आती है। इसी के मद्देनजर निगम ने हाइटेक टेक्निक को अपनाने की पहल की है, इससे ना सिर्फ गड़बड़ियों पर अंकुश लगेगा, बल्कि निगम के पास डेटाबेस भी तैयार होगा। आयुक्त के मुताबिक यदि पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो सभी अधिकारियों को जल्द ही यह मशीन उपलब्ध करवाएगी।

Category

🗞
News

Recommended