Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सुल्तानपुर-- रिश्तेदारी से पति के साथ बाइक से घर लौट रही महिला का बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन लिया। इस बीच हल्ला गुहार पर दौड़े लोगों ने एक बदमाश को दौड़ाकर दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि उसका साथी चेन लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। मामला गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ बलिया राजमार्ग पर स्थित माधवपुर छतौना के समीप का है।जहां थाना क्षेत्र के दर्शन परसन का पुरवा गांव निवासी हरिहर प्रसाद शुक्रवार को शाम अपनी पत्नी सुमन मिश्रा को लेकर जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा रिश्तेदारी गये हुये थे। शाम करीब 7:30 बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। अभी वह लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा नगर चौराहे के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। साहस का परिचय देते हुये दंपति ने चीख पुकार मचाया तो मौके पर पहुंचे लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि मौके की नजाकत देख कर उसका दूसरा साथी चेन लेकर भाग निकला। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गये बदमाश ने अपना परिचय दीपक सिंह पुत्र ब्रह्म बहादुर सिंह निवासी मामपुर थाना लंभुआ बताया। थानाध्यक्ष गोसाईंगंज हरीराम यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended