Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
केरल के कोझिकोड में हुए विमान हादसे में मरने वालों की संख्या 18 पहुंच गई है. दुबई से 190 लोगों के साथ आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान शुक्रवार को यहां भारी बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान हवाईपट्टी पर फिसलने के बाद खाई में जा गिरी. जिसके बाद विमान दो हिस्सों में टूट गया और उसमें सवार दो पायलटों समेत 19 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है. क्योंकि 40 से ज्यादा यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है. विमान में हादसे के वक्त 10 नवजात समेत 184 यात्री, दो पायलट और चालक दल के चार सदस्य थे.
#AirIndia #Kerala #plancrash 

Category

🗞
News

Recommended