Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नोएडा पुलिस ने सेक्टर-15 में बीती 28 जुलाई को हुई बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। थाना सेक्टर-20 की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्ज़े से सोने की चेन, स्टेपलाइजर और 700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार पर्स में रखे 1500 रुपये चुराते देखकर 70 वर्षीय महिला ने पुलिस को बुलाने की धमकी दी और शोर मचाने लगी। इससे घबराकर घर में पेंटिंग का काम करने वाले युवक ने महिला की हत्या कर दी।

सेक्टर-6 स्थित कार्यालय में शुक्रवार को हुई प्रेस कान्फ्रेंस में डीसीपी संकल्प शर्मा ने बताया कि बीती 28 जुलाई को सेक्टर-15 निवासी 70 वर्षीय महिला संतोष देवी की हत्या हो गई थी। महिला घर में अकेली रहती थी। उसके पति की मृत्यु पहले ही हो गई थी। घटना की रिपोर्ट महिला के विदेश में रह रहे बेटे के दोस्त दक्षिण दिल्ली के दयानंद कालोनी निवासी कुणाल सेन वर्मा दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान शक की सूई सेक्टर-16 के जेजे कालोनी निवासी राजेश पुत्र फेकूराम पर टिकी। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। शुक्रवार को सूचना के आधार पर उसे रजनीगंधा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

Category

🗞
News

Recommended