Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
यूपी के प्रयागराज जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें की एसआरएन ट्रामा सेंटर में तैनात एक प्राइवेट सुरक्षा कर्मी द्वारा एक बुजुर्ग महिला को बेरहमी के साथ लात घूंसों से मारते पीटते हुए दिखाया गया जो इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना है। जिस प्रकार से विक्षिप्त महिला को बेरहमी के साथ मारपीट करते हुए मानवता को तार-तार कर देने वाली घटना दिखाई पड़ रही है इससे यह साबित होता है कि लोगों के अंदर इंसानियत नहीं रह गई है ।कहा जाता है कि गरीब, असहाय और लाचार की मदद करना सबसे बड़ा धर्म होता है जिसे पुण्य कहा जाता है लेकिन धन्य है जमाना लोग धर्म की जगह अधर्म करना ही अपना बड़प्पन समझते हैं।जहाँ पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के निर्देशन में उक्त वीडियो को संज्ञान में लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। पीड़ित बुज़ुर्ग महिला को इलाज हेतु भर्ती करवाया गया।

Category

🗞
News

Recommended