Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
महोबा में बीजेपी के पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने राम मंदिर को लेकर की जा रही टिप्पणी को लेकर आल इंडिया इमाम एसोशिएशन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । सुप्रीम कोर्ट में साजिद रशीदी और उनके साथियों के खिलाफ अवमानना करने की बात कही है । केंद्र सरकार से पाक परस्त साजिद रशीदी के खिलाफ NSA के तहत कार्यवाही करने की मांग की है ।

महोबा ,हमीरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने आल इंडिया इमाम एसोसिएशन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । उन्होंने कहा कि राममंदिर शिलान्यास के बाद पाकिस्तान को मिर्ची लगी है । तो वही देश मे अस्थिरता फैलाने की कोशिश में पाक परस्त साजिद रशीदी लगे हुए है । देश का आम मुसलमान राम मंदिर निर्माण को लेकर बेहद खुश है । मगर पाक परस्त लोग चंद्र पैसों के चलते लगातार देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश में जुटे हुए है । सरकार को किसी बड़ी अनहोनी से पहले सख्त कदम उठाकर साजिद रशीदी ओर मीटिंग में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लानी चाहिए । आपको बतात दें कि ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद रशीदी ने अयोध्या में मंदिर तोड़कर फिर से बनायेगे मस्जिद का भड़काऊं ब्यान दिया था इसी को लेकर पूर्व सांसद गंगचरण ने पलटवार किया है !

#Mahoba #PurvSansad #Palatwar

Category

🗞
News

Recommended